फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल, सुषमा, राधा और सचिन सबसे तेज दौड़े

Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन हुई सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ गोपाल, और सुषमा सबसे तेज दौड़े। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया। 


प्रतियोगिता अंतर्गत पहले दिन हुई सीनियर बालक वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में गोपाल लमगड़िया, हरी राम, पप्पू कुमार,  बालिका वर्ग में सुषमा, संतोषी, प्रेमा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  बालिका जूनियर वर्ग में राधा, पूजा, दीपा,  बालक वर्ग में सचिन, राकेश, दीपक क्रमश: प्रथम,  द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन



इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा विचार रखे। विधायक तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष मेहरा ने खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक  कुमार सिंह, मुख्य जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा को 50-50 खेल किट प्रदान किए।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला, घनश्याम जोशी, परवेज सिद्दकी,  पुष्कर नेगी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद, जिला  शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, जिला क्रीड़ा धिकारी चंद्र लाल वर्मा,  खंड शिक्षाधिकारी विनय कुमार, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश  रावत, आनंद बल्लभ जोशी, घनानंद जोशी, जिला खेल समन्वयक कैलाश डोलिया आदि मौजूद थे। संचालन नीलम  नेगी और डा. कैलाश डोलिया ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 11 ब्लाकों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें