फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यह कैसा विकास हुजूर-ए-आला...आंगनबाड़ी केंद्र में आठ साल से ताला

Thu, 27 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सरकारी सिस्टम की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है गोदी क्षेत्र का आंगनबाड़ी केंद्र। इस केंद्र के ताले आठ साल से नहीं खुल सके हैं। बच्चे पास के प्राइमरी स्कूल के बरामदे में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। किसी को फिक्र नहीं है। जब जिम्मेदारों से इस बारे में पूछा गया तो अब कहा जा रहा है कि सोमवार को ग्राम पंचायत की सार्वजनिक बैठक बुलाकर ताला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गोदी में वर्ष 2015-16 में 8,98,000 की लागत से आंगनबाड़ी भवन बनाया गया था लेकिन तब से यहां ताला लगा है। ताला क्यों लगा है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। न ग्रामीण तो न ही जिम्मेदार अधिकारी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि भवन निर्माण के दौरान के भुगतान संबंधी विवाद के बाद से यहां ताला लगाया गया था, जो अब तक नहीं खुल सका है।

कोई नहीं सुन रहा गुहार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा त्रिपाठी और सहायिका सरस्वती का कहना है कि इस बारे में विभाग को लगातार सूचित किया गया है। उपप्रधान राधा नेगी और बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अनीता चौधरी ने बताया कि बीडीओ दिलमणि जोशी से आंगनबाड़ी केंद्र गोदी के भवन का ताला खुलवाने का आग्रह किया गया है। उधर, हमारा मंच हमारी बात संगठन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ताला न खुलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हफ्तेभर में भवन का ताला नहीं खोला गया तो लोगों के सहयोग से वे ताला खोल खोल देंगे।
विज्ञापन








यह गंभीर मामला है। जिसने भी ताला लगाया है उससे इसे खोलने के लिए कहा जाएगा। यदि सोमवार तक ताला नहीं खोला गया तो उसी दिन ग्राम पंचायत की सार्वजनिक बैठक बुलाकर सबके सामने ताला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - दिलमणि जोशी, बीडीओ, चौखुटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें