फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में नहीं मिल रहा हड्डी रोग का उपचार, ऑपरेशन भी ठप

Thu, 27 Jul 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो - 27 एएलएम 27p - अल्मोड़ा का जिला अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ को चारधाम यात्रा ड्यूटी में भेज दिया गया जिससे यहां पहुंचे मरीजों को उपचार मिलना बंद हो गया है। ऑपरेशन ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

दरसल जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ को बीते 19 जुलाई को चारधाम यात्रा ड्यूटी में भेज दिया गया। शासन स्तर पर जारी निर्देश में ऐसा कर जिले के मरीजों की पूरी तरह अनदेखी की गई, जिसकी मार वे सह रहे हैं। चिकित्सक कक्ष में ताले लटके हैं और यहां दर्द से कराहते हुए हड्डी रोग का उपचार करने के लिए पहुंचे मरीज बेहाल हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां हर रोज हड्डी संबंधी रोग से जूझते हुए 30 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
ओटी में निर्माण कार्य के चलते बड़े ऑपरेशन ठप
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते ओटी का संचालन भी प्रभावित हुआ है। अस्पताल प्रबंधन को बड़े ऑपरेशन रोकने पड़े हैं। ऐसे में मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है और उन्हें सात किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगाई गई है। कुछ दिन बाद वे लौटेंगे। ऐसे में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें