फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ेछीना में अंगद-रावण संवाद ने लूटी वाहवाही

Sat, 04 Nov 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बोड़ेछीना की रामलीला में रावण-अंगद संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला कमेटी बाड़ेछीना की ओर से बाड़ेछीना में चल रही रामलीला में आठवें दिन अंगद-रावण संवाद, मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, कुंभकरण वध, रावण विलाप आदि दृश्यों का का मंचन किया गया। कलाकारों ने जीवंत मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रामलीला देखने दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 आठवें दिन की रामलीला में अंगद-रावण संवाद आर्कषण का केंद्र रहा।

अंगद का अभिनय गोपाल महरा और रावण का अभिनय जगदीश सुयाल ने बखूबी निभाया। इसके अलावा सैारभ महरा ने राम, भानु प्रकाश ने लक्ष्मण, शिवानी जोशी ने सीता, सर्वजीत महरा ने मेघनाथ, हिमांशु वर्मा ने कुंभकर्ण, कविता पैनवाल ने सुलोचना का शानदार अभिनय किया। इससे पूर्व आठवें दिन की रामलीला  के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लागों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने  विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में एकता अखंडता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए और अपनी संस्कृति को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

रामलीला देखने क्षेत्र के कुमोली, चनोली, जोग्यूड़ा, चर्तुभोज, सिमखलया, सुपई, छानी, अलई, बमन तिलाड़ी, खास तिलाड़ी, कुंज रतौड़ा, पेटशाल, पूनाकोट, दिगोली, देवड़ा, शील, डुगरी, उडल आदि गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला, चंदन महरा, धरम सिंह महरा, खिलानंद, विनोद महरा, सर्वजीत महरा, पूरन सुप्याल, नरेन्द्र सुप्याल, चन्दन मेहता, पंकज पैनवाल, रामसिह नेगी, हेम तिवारी, दिनेश सुप्याल, रमेश जोशी, गोपाल जीना, तेजराम, दीपक विष्ट, खष्टी दत्त, मनोज पिलख्वाल, हिमांशु वर्मा, खिलानंद भट्ट, बसंत तिलाड़ा आदि काफी लोग मौजूद थेे। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमल बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें