फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधामपूर्वक मनाई गई अंबेडकर जयंती

Tue, 14 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधामपूर्वक मनाई गई। चौघानपाटा स्थित डा. अंबेडकर की मूर्ति पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से चौघानपाटा से रैमजे प्रांगण तक नारेबाजी करते हुए  अंबेडकर की झांकी निकाली। रैमजे में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भनोली के एसडीएम अनिल चन्याल, विशिष्ट अतिथि महेश लाल, वित्त अधिकारी मोहन लाल अन्य अतिथियों ने युवा दलित छात्रों द्वारा संपादित ‘मुक्तिदाता’ स्मारिका का विमोचन किया। वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज को शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के डा. अंबेडकर के नारे को आत्मसात करना होगा। आरपी टम्टा, डा. संजीव आर्या, विजय कुमार, हरीश चंद्र, तुला राम टम्टा, नंद किशोर, लल्लू लाल, सुंदर लाल, बहादुर राम, अशोक कुमार आदि ने विचार रखे।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय भाटिया और संचालन वीपी कोहली, आईपी ह्यूमन ने किया। इधर संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, केवल सती, दयाशंकर टम्टा, सचिन आर्या, सरिता टम्टा, प्रताप सिंह सत्याल, मुकेश नेगी आदि ने अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी डा. अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। बसपा के कार्यक्रम में डा. अंबेडकर के बलिदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महेश चंद्र, अध्यक्षता कोषाध्यक्ष शंकर कुमार और संचालन महासचिव पंकज चन्याल ने किया।

दलित शोषण मुक्ति मंच के तत्वावधान में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता युसूफ तिवारी, संचालन योगेश कुमार टम्टा ने किया। सुशील, निशा तिवारी, दिनेश पांडे, योगेश पचौलिया सुनीता पांडे, मुमताज अख्तर आदि उपस्थित थे। उपपा की गोष्ठी में अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए वंचित तबकों से बाजारीकरण, उदारीकरण के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, गोविंद लाल, प्रेम आर्या, आनंदी मनराल, आनंदी वर्मा आदि ने भाग लिया। भाजपाईयों ने भी अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, महामंत्री कैलाश गुररुानी, विनीत बिष्ट, आनंद कनवाल, कृपाल राम, सुरेश आर्या, राजा खान, कमल लटवाल, दीप टम्टा, राजीव गुररुानी, रमेश दानू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें