फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर

Tue, 14 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार की शाम बिजली गिरने से गनियाद्योली कस्बे का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, लोग रात भर अंधेरे में रहे। बिजली विभाग ने अब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया।

गनियाद्योली कसबे में 15 साल पूर्व 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, तब यहां की जनसंख्या करीब 500 थी, वर्तमान में यहां दो हजार से अधिक लोग रहते हैं। 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लोड सहन नहीं कर पा रहा था, जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर का मुख्य स्विच बार-बार ट्रिप कर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इधर, सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, रात भर लोग अंधेरे में रहे। मंगलवार की सुबह अवर अभियंता राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में कर्मचारियों ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। इधर जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, मनोज पाल सिंह, भाष्कर बिष्ट आदि ने कहा कि अब बिजली अव्यवस्था से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें