अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में शुक्रवार को छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पांचों पदों पर अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी चुने गए हैं। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुड़ाबांज से दन्यां होते हुए पनुवानौला तक जुलूस निकाला।
महाविद्यालय में हुए समारोह में प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, सचिव मोहित भट्ट, कोषाध्यक्ष कविता आर्या, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शांति को शपथ दिलाई।
मालूम हो कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया और छात्र हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया।
प्राचार्य प्रो. भट्ट ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर महाविद्यालय परिवार, पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. मनोज कुमार भोज, डा. मनुहार आर्या, डा. राजीव कुमार, डा. मंजू चंद्रा, डा. दीपाली कनवाल, हिमांशु पंत, छत्रपति पंत, राम सिंह धामी, नंदन सिंह, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।