फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो कार कोसी नदी में गिरी, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत 

Thu, 17 May 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खाई में गिरी आल्टो कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हल्द्वानी से थराली जा रही ऑल्टो कार बृहस्पतिवार सुबह सोमेश्वर मार्ग पर भगतोला के पास अनियंत्रित होकर करीब 75 मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरी। जिसमें कार मालिक (शिक्षक) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिहार निवासी मिस्त्री ने खाई से निकालने के दौरान दम तोड़ दिया। कार मालिक ग्वालदम में शिक्षक थे और वह स्वयं कार चला रहे थे। कार में दो लोग ही सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर सोमेश्वर से पुलिस, राजस्व कर्मी और अल्मोड़ा से आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। सोमेश्वर पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिए है।       

विज्ञापन


 सुबह करीब 8:30 बजे थराली को जा रही ऑल्टो कार यूके-04-जे-7864 सोमेश्वर मार्ग पर  भगतोला के पास कोसी नदी में जा गिरी। कार दुर्घटनाग्रस्त होेने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोसी नदी में पत्थरों से गंभीर चोट लगने से कार मालिक ग्वालदम में शिक्षक मोहिनूर रहमान (39) पुत्र शकीबुल रहमान निवासी थराली जिला चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।  

कार सवार मिस्त्री परमा उर्फ सुमित (28) पुत्र जगदीश भगत निवासी ग्राम नीरपुर थाना पहाड़पुर, जिला मोतीहारी बिहार, हाल निवास महतगांव भी सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिस्त्री परमा ने नदी से सड़क तक लाने के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर सोमेश्वर से एसआई विशन लाल, अशोक कांडपाल और स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक महिमन भाकुनी और  जिला मुख्यालय से आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। इधर सूचना मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने  पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव अल्मोड़ा भेज दिए हैं।     इधर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कार दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें