पातालदेवी स्थित आल्पस दवा कंपनी के कर्मचारियों ने एसएसपी से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि जुलाई से कंपनी के प्रबंध निदेशक भी अनुपस्थित हैं जिससे कर्मचारियों का भविष्य अधर में है।
एसएसपी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक बीते जुलाई से मौजूद नहीं हैं और फैक्ट्री में काम कर रहे 138 कर्मचारियों को तीन से दस माह तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 68 कर्मचारियों का 2016 से अब तक ईपीएफ भी जमा नहीं हो पाया है। जबकि जुलाई तक उनके वेतन से ईपीएफ का अंशदान करीब 75 लाख रुपये काट लिया गया था। कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों ने एसएसपी से अपने स्तर से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ममता जोशी, सुमन जोशी, सरस्वती देवी, शीला साह, हरीश त्रिपाठी, गीता भंडारी, पूरन भंडारी, बलवंत सिंह, आनंद नेगी, हेमेंद्र रावत, महेंद्र बिष्ट, मनीष शैली, मुकेश रावत, हरीश सुप्याल, राजेंद्र सिंह, विपिन रावत, देवेंद्र किरौला, अनिल पंत, रमेश मठपाल, उमेश नैनवाल, महेंद्र सिंह, पानसिंह, मोहन कुमार, मुकेश तिवारी, कैलाश, संतोष आदि शामिल थे।