फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

Fri, 17 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निकला पौधरोपण रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। स्कूल से निकली रैली माल रोड समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। विद्यालय में हुई गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक भीम सिंह स्यूनरी ने कहा कि वृक्ष मनुष्य से मित्र हैं।
विज्ञापन


पेड़ों से स्वच्छ हवा, चारा आदि मिलता है। इन्हें काटने के बजाए इनकी रक्षा करनी चाहिए। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि मनुष्य के विकास में प्रकृति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह घरों में तुलसी का एक पौधा अवश्य लगाएं। रैली में गिरिजा पाठक, संजय जोशी, हरीश मेहता, राजेश लोहनी, महेश जोशी, विनोद जोशी, नवीन जोशी, गोपाल मेहता आदि ने भाग लिया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने स्कूल प्रांगण में तुलसी के पौधे लगाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें