फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की डीएलएड परीक्षा शुरू

Fri, 17 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
इग्नू की डीएलएड परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षा मित्रों की डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एसएसजे परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में शुरू हो गई हैं। 93 शिक्षा मित्र परीक्षा दे रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के डीएलएड प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हरीश जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के 47 और बागेश्वर जिले के 46 शिक्षा मित्र परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लंबे समय से प्राथमिक शिक्षा विभाग में नियत वेतन पर कार्यरत स्नातक उपाधि धारक शिक्षा मित्रों को इग्नू के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) की उपाधि प्रदान कर नियमित नियुक्त प्रदान करने की योजना बनाई गई है। डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए दो वर्ष का समय निर्धारित है। डीएलएड उपाधि प्राप्त करने के बाद शिक्षा मित्र प्रशिक्षित शिक्षक हो जाएंगे और नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें