फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मार्शल आर्ट खेलों में अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के पदक विजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के द्वितीय राज्य मार्शल आर्ट खेल रानीखेत में संपन्न हुए। 12 स्वर्ण सहित कुल 27 पदक जीतकर अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। नौ स्वर्ण सहित 26 पदक जीतकर देहरादून जिला दूसरे और 16 पदकों के साथ नैनीताल जिला तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

शिव मंदिर में आयोजित राज्य मार्शल आर्ट खेलों में 12 स्वर्ण, सात रजत, आठ कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक जीतकर अल्मोड़ा जिला अव्वल रहा। नौ स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीतकर देहरादून जिला द्वितीय, तथा छह स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ नैनीताल जिला तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के मुख्य कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। कराटे एकेडमी उत्तराखंड की महासचिव, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों खिलाड़ियों का आभार जताया। कराटे एकेडमी ओशो एसोसिएशन आफ उत्तराखंड, सवाते एसोसिएशन और किक बॉक्सिंग का भी आभार जताया।
रानीखेत के खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले को राज्य में प्रथम स्थान दिलाने में रानीखेत के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय खिलाड़ियों ने अकेले ही 12 में से 6 स्वर्ण पदक जीते। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, अंतर्राष्ट्रीय कोच आरती सैनी, यशपाल भट्ट, संजय तिवारी, अजय कुमार,ललित सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी पायल बिष्ट, शिवानी गुप्ता, नवल जोशी, दीपक जोशी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें