फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में छह करोड़ से होगी तारबाड़, खेती होगी सुरक्षित : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हवालबाग में आयोजित राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने अल्मोड़ा जिले में बंदरों और जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए छह करोड़ रुपये की लागत से तारबाड़ (फेंसिंग) योजना शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत बचाओ अभियान अब सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक बड़ा जनांदोलन बन चुका है। सीएम धामी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि देश की शक्ति और हिम्मत हैं। हमारी संस्कृति में मिट्टी केवल भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि मां के समान पूजनीय है। इसलिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और खेतों को रासायनिक खाद से मुक्त रखना आवश्यक है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित कृषि व्यवस्था छोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हमें इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाना होगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, विधायक सल्ट महेश जीना, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, मेयर अजय वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

सीएम बोले - डीबीटी से बिचौलियों का खेल खत्म
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है। प्रदेश में करीब 23,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मंडुवा, झंगोरा और चौलाई जैसे मोटे अनाजों (मिलेट्स) के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

खेती का रकबा घटने के बावजूद बढ़ा उत्पादन : गणेश जोशी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ड्रैगन फ्रूट, कीवी और मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नीतियां बनी हैं। यही कारण है कि खेती का क्षेत्रफल घटने के बावजूद राज्य में कृषि उत्पादों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। कहा कि खेतों को बचाकर ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण संभव है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 30,000 से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार दिया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें