फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देहरादून मार्ग पर रोडवेज की एक बस सेवा ठप, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालक की कमी से अल्मोड़ा-देहरादून मार्ग पर सायंकालीन दो सेवाओं में से एक रोडवेज बस सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों की कमी काफी समय से बनी हुई है। इसका असर बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। शनिवार को भी सायंकालीन दो बस सेवाओं में से एक का संचालन नहीं हुआ।
इस कारण देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को एकमात्र बस में भीड़ होने से यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है और उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

यात्री मोहन सिंह ने बताया कि बस का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। शिवेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकांश लोग शाम के समय यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बस सेवा का नियमित संचालन किया जाए।
कोट
चालक-परिचालक की कमी से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - गीता पांडे, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें