फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के प्रतुल ने राष्ट्रीय रैंकिंग का खिताब जीता

Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में सम्मानित होते प्रतुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से गुन्टूर (आंध्र प्रदेश) में गत दिवस आयोजित की गई ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली (ढूंगाधारा) निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतुल जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग में राष्ट्रीय रैंकिंग का खिताब जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर नगर के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन


साईं के बैडमिंटन प्रशिक्षक और उनके पिता अतुल कुमार जोशी ने बताया कि प्रतुल जोशी ने स्पर्धा के क्वाटर फाइनल में एअर इंडिया के चिराग सेन को 14-21, 21-18, 21-13 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एयर इंडिया के मिथुन को 21-14, 21-14 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में प्रतुल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए केरल के किरन जार्ज को 22-20, 21-17 से पराजित कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। 

प्रतुल जोशी वर्तमान में राष्ट्रीय रैंकिंग में द्वितीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। प्रतुल जोशी का सीनियर राष्ट्रीय रैंकिंग का यह पहला खिताब है। इससे पूर्व प्रतुल ने बहरीन में हुई इंटरनेशनल चैलेंज अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था। नगर के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतुल जोशी की उपलब्धि पर शिशु मंदिर के पूर्व आचार्य नरेंद्र कुमार जोशी, वरिष्ठ खेल प्रेमी रणजीत सिंह बोरा, उषा जोशी, शिक्षक प्रकाश बोरा, गुंजन जोशी, सुशीला जोशी, पूजा बोरा, रंगकर्मी गोपाल चम्याल आदि ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें