फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलरों का दबदबा

Mon, 26 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरिद्वार में आयोजित योनेक्स सनराइज 25वीं उत्तराखंड राज्य मिनी सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलरों का जलवा रहा। 22 से 25 अक्तूबर तक आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में नितांत गोपाल रावत ने अंडर 11 बालक एकल और युगल वर्ग में खिताब जीतकर दो स्वर्ण पदक झटके।
विज्ञापन

अंडर 11 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के नितांत ने अल्मोड़ा के ही नैतिक जोशी को 17-15, 11-15, 15-11 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं युगल वर्ग में अल्मोड़ा के नितांत और नैतिक की जोड़ी ने हरिद्वार के कबीर यादव और अर्नव बिष्ट की जोड़ी को 15-10, 15-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
अंडर 11 बालिका युगल के सेमीफाइनल में अल्मोड़ा की वंशिका पंत और प्रियांशी गोस्वामी की जोड़ी को देहरादून की आरना बिष्ट और अद्विका मेहर की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। एकल बालिका वर्ग में देहरादून की अद्विका मेहर ने प्रियांशी गोस्वामी को 15-10,15-8 से हराकर उन्हें कांस्य पदक पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

अंडर 13 बालक एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में नैतिक जोशी को देहरादून के हर्षित बिष्ट से 15-11, 15-8 से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा l वहीं युगल मैच में नैतिक और नितांत के सफर को देहरादून के अतुल्य सकलानी और विहान तिवारी की जोड़ी ने कांस्य पदक से आगे नहीं बढ़ने दिया।
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राम अवतार अग्रवाल, सुरेश कर्नाटक, राकेश जायसवाल, गोकुल सिंह मेहता, डॉ. संतोष बिष्ट, संजय नज्झोन, कोच जीवन बोरा, डीके जोशी, नंदन रावत उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें