फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में सात घंटे गुल रही बत्ती, 10 हजार उपभोक्ता परेशान

Tue, 14 Oct 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यूपीसीएल की ओर से खत्याड़ी सब स्टेशन से जुड़ीं 11 केवी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग की गई। इसके चलते नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। इससे क्षेत्र के 10 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सोमवार को चौघानपाटा, थपलिया, कैंट, खत्याड़ी, इंद्र कॉलोनी, जोशी खोला, थाना बाजार, जौहरी बाजार आदि क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे बिजली कारोबारियों, होटल व्यवसायियों सहित उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ा। साइबर कैफे, आधार केंद्रों में भी लोग घंटों बिजली आने को इंतजार करते नजर आए लेकिन अंत में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। लोग अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे। सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
कार्यालय में कामकाज ठप
सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गए। वहीं एसएसजे परिसर सहित अन्य विद्यालयों में भी बिजली नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें