फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फड़ लगाने नहीं दिया तो दुकान में घुसकर व्यवसायी को चाकू घोंपा

Tue, 14 Oct 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार में देर शाम एक सनकी व्यक्ति ने व्यवसायी पर चाकू से कई वार कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव के दौरान बड़े भाई को भी जख्मी कर दिया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


दीपक जोशी और जगदीश चंद्र जोशी दोनों भाइयों की चौक बाजार में बुक डिपो की दुकान है। दीपक जोशी की पत्नी सीमा जोशी के मुताबिक विक्की पवार बीते एक सप्ताह से उनके पति दीपक जोशी के साथ गालीगलौज कर रहा था। वह दीपक जोशी से अपनी दुकान के आगे फड़ लगाने के लिए अनुमति देने के लिए कह रहा था। बार बार कहने के बावजूद जब दीपक जोशी ने उसे दुकान के आगे फड़ लगाने के लिए स्वीकृति नहीं दी तो वह उनसे रंजिश रखने लगा। सीमा जोशी के मुताबिक सोमवार देर शाम आरोपित विक्की पवार अपने पुत्र और अन्य लोगों के साथ दुकान में धमक गया। इस दौरान दीपक जोशी से कहा अपनी दुकान के आगे फड़ लगाने दे, मना करने पर उसने दीपक पर चाकू से हमला किया। दीपक की चीख सुनकर बड़े भाई जगदीश चंद्र जोशी ने बीच बचाव किया तो आरोपित ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान वहां स्थानीय व्यापारी जमा हो गए। आनन फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सीमा जोशी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वरिष्ठ एसआई सतीश कापड़ी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें