आईएससी बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। स्तुति उपाध्याय 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल के साथ ही जिले की टॉपर भी रहीं। 96.5 प्रतिशत अंक लाकर कार्तिकेय पांडे दूसरे स्थान पर रहे। 12वीं की परीक्षा में शामिल सभी 87 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जबकि आईसीएसई की दसवीं की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी के 117 बच्चे शामिल हुए, सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
बारहवीं की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी की छात्रा स्तुति उपाध्याय ने सबसे अधिक 98.5 प्रतिशत, कार्तिकेय पांडे ने 96.5 प्रतिशत, हर्षित जोशी 92.5, जिज्ञासा पंत 92.25, सोनाली कांडपाल 92.25, अखिलेश पांडे 91.75, गौरव जोशी 91.25, रोहित बिष्ट 91.25, राशि पांडे 91.25, दिव्यांशी भैसोड़ा 91.00 और आदित्य पांडे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं ने सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और गुरुजनों को दिया है। बच्चों की शानदार सफलता पर विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, हेड मास्टर केके पंत, सीनियर टीचर विनोद भट्ट, अरुण माक्र्स, मधुलिका स्टीफन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है।