ग्रामीण डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में द्वितीय और डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में मिला तीसरा पुरस्कार
अल्माेड़ा। डाक मंडल अल्मोड़ा को ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सात पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डाक मंडल को ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण की बेहतर सेवाएं देने के लिए पहला पुरस्कार हासिल हुआ। विभागीय डाकघरों में डाक वितरण के लिए दूसरा पुरस्कार मिला। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि मंडल को ग्रामीण डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में द्वितीय पुरस्कार और डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि डाकपाल विनोद तिवारी परिमंडल में डाक जीवन बीमा के तहत दस लाख 90 हजार की प्रीमियम आय अर्जित करने पर पहला, अभिकर्ता खष्टी बल्लभ को सर्वाधिक प्रीमियम आय अर्जन करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। अल्मोड़ा उत्तरी उपमंडल को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शीर्ष 10 उपमंडलों में स्थान मिला। उत्तराखंड परिमंडल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर, निदेशक डाक सेवाएं अनुसूइया प्रसाद चमोला, निदेशक डाक लेखा सौरभ मोहन ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।