फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अवधि पूरी होते ही सिमटा मीना बाजार

Sat, 19 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्याल्दे-बिखोती मेले के तहत लगी मीना बाजार शुक्रवार को सिमट गई। बाजार के अंतिम दिन भी खरीददारों की भीड़ जुटी। मेला समिति की ओर से दुकानें लगाने के लिए 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अवधि निर्धारित की थी, जो शुक्रवार को समाप्त हो गई। खास बात यह रही कि इस अवधि में भले ही कई रोज बारिश का मौसम बना, लेकिन यहां बारिश नहीं हुई। जिससे मीना बाजार में व्यवधान नहीं पड़ा। मौसम ने बाहर से आए व्यापारियों का पूरा साथ दिया। कई व्यवसायियों के बीते बृहस्पतिवार शाम को ही दुकानें उठा लीं, कुछ व्यापारियों ने शुक्रवार को मीना बाजार से दुकानों का सामान उठा लिया। अभी चरखे, मौत का कुआं, मिक्की माउस, बच्चों के ब्रेक डांस झूले लगे रहे, जिनमें भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें