फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जुजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने पांच पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जुजित्सु चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पद जीत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
खेल निदेशालय और उत्तराखंड जुजित्सु एसोसिएशन की ओर से रुद्रपुर स्टेडियम में अंडर 21 और सीनियर महिला-पुरुष राज्य स्तरीय जुजित्सु चैंपियनशिप हुई। इसमें अल्मोड़ा खेल विभाग के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। खेल विभाग के कोच कुंदन सिंह ने बताया कि नीलेश जोशी ने स्वर्ण पदक, हिमानी मेर ने रजत पदक और प्रज्ञा जोशी, कमला अधिकारी, आदित्य लटवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेता अब नौ अक्तूबर से सहारनपुर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग लेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक सतीश जोशी, डीएसओ महेशी आर्या, भूपाल सिंह बिष्ट आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें