फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पेपर लीक होने से युवाओं में उबाल, घटना के लिए आयोग को ठहराया जिम्मेदार; बोले- मेहनत बर्बाद कर दी

Wed, 24 Sep 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने से जिले के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों वर्षों से तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
पेपर लीक होने से युवाओं में उबाल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने से जिले के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों वर्षों से तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो रही है। रविवार को यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पदों के लिए परीक्षा हुई थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के महज 35 मिनट बाद ही पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

विज्ञापन

परीक्षा के समाप्त होने पर जब अभ्यर्थियों ने पेपर से इसका मिलान किया तो एक जैसे सवाल होने पर वह हैरान रह गए। अल्मोड़ा के केंद्रो में 5697 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर लीक होने से युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शीता बनी रहे इसकी जिम्मेदारी आयोग की है। बावजूद इसके पेपर लीक होना आयोग की नाकामी को उजागर कर है।

छात्र-छात्राएं वर्षों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इस तरह की घटनाएं से युवाओं में निराशा है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।- मुकेश लटवाल, छात्र 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें