अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में हुई दो दिवसीय पांचवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीनियर गर्ल्स में दीपिका गोस्वामी आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम, बालक सब जूनियर वर्ग में कृष्ण कुमार आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम, गर्ल्स सब जूनियर में आर्टिस्टिक युगल में रिद्धिमा कपिल एवं देव श्री शाह प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग के युगल में हितेश बिष्ट व हिमांशु बगड़वाल प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका युगल में बबीता एवं पूजा बिष्ट प्रथम, पुरुष 18 से 28 आयु सीनियर वर्ग में आशीष, अलग-अलग इवेंट में सूरज सिंह बिष्ट प्रथम रहे। 35 से 45 सीनियर वर्ग में प्रकाश भट्ट प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सिंगल में दिव्या बिष्ट, आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर बालक वर्ग में हितेश, ट्रेडिशनल सब जूनियर बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम रहे। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने पुरस्कार वितरित किए। आयोजन समिति के सचिव कमल कुमार बिष्ट ने परिणामों की घोषणा की। वहां दीपक वर्मा, सीएल वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट मौजूद रहे। संवाद