फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच 18 तक रात 11 से सुबह पांच बजे तक किया बंद

Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 विस्तार (नया-109) के किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भूस्खलन जोन बन गया है। लगातार मलबा और क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग कार्य हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार से आगामी 18 अगस्त तक रात्रि 11 बजे से प्रात: पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों के संचालन के लिए मार्ग बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक और खैरना-रानीखेत मोटर मार्गो से संचालित होंगे।

-

क्वारब पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा गिरना समयांतराल पर जारी है। इस वजह से मार्ग में रात के समय यातायात असुरक्षित हैं। मंगलवार से आगामी 18 अगस्त की रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक कुमार पांडेय, डीएम व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें