वन रैंक, वन पेंशन लागू न करने पर पूर्व सैनिकों ने सोमवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा वन रैंक, वन पेंशन शीघ्र लागू नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उधर, सोमेश्वर बाजार में पूर्व सैनिकों ने जोरदार रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक, वन पेंशन शीघ्र लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। इससे पूर्व सैनिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसे शीघ्र लागू नहीं किया गया तो सैनिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वन रैंक, वन पेंशन लागू नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
उन्होंने सरकार पर पूर्व सैनिकों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। धरने पर सेवानिवृत्त कैप्टन जेके पंत, सुरेंद्र टम्टा, उमेद सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह सांगा, प्रकाश तिवारी, कुंदन सिंह पवार, लीलाधर शर्मा, नंदन सिंह मेहता, जगदीश सिंह लटवाल, महिपाल सिंह मेहता, ललित प्रकाश भट्ट, जीवननाथ वर्मा, रमेश सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह बिष्ट, एनबी जोशी, आनंद सिंह, मुकेश जोशी, विनोद गिरी, एसएस बिष्ट, केशव दत्त पांडे, मोहन जोशी, सीएस पवार आदि मौजूद थे।
इधर, सोमेश्वर में पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर सोमेश्वर बाजार में रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची और तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अमर राम, पान सिंह दोसाद, भूपाल सिंह, दुर्गापाल सिंह, राजेंद्र राणा, शोबन सिंह, हयात सिंह, भरत सिंह बोरा, लक्ष्मण, दिवान राणा, शिवगिरी गोस्वामी, जयंत गैड़ा, बहादुर बोरा, नंदन सिंह बोरा आदि शामिल थे।