फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का आगाज 18 से

Mon, 15 Jun 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरूड़ाबाज में तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव 18 जून से शुरू होगा। महोत्सव में प्रदेश के संस्कृति विभाग के 400 कलाकारों का दल रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा। सूत्रों के मुताबिक महोत्सव के उद्घाटन के लिए अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आने की संभावना नहीं है। बताया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत 18 जून को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश सरकार ने जागेश्वर महोत्सव और ऋषिकेश में वृहद महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। पूर्व में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शुभारंभ करने की बात कही गई थी लेकिन कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी से इस कार्यक्रम के लिए अब तक हरी झंडी नहीं मिली है। इधर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव में 400 कलाकारों के दल को भेजा जा रहा है।  उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न विभागों की विकास और हथकरघा प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत 18 जून को सुबह दस बजे महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें