फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हादसा...पनार नदी में डूबने से जैंती के किशोर की मौत, चार साथियों के साथ गया था नहाने

Mon, 26 May 2025 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जैंती (अल्मोड़ा)

सार

चार दोस्तों के साथ एक किशोर पनार नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी के तेज भंवर में फंस गया और डूबकर उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय पनार नदी में चार साथियों के संग नहाने गए किशोर की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय जैंती के निकटवर्ती कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की आल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर 12 बजे नहाने के लिए स्थानीय पनार नदी के लिए रवाना हुए। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे।

उनकी मदद की गुहार सुनकर वह नदी में उतर गए, लेकिन वह भी किशोर को बचा नहीं पाए। कमलेश राणा ने घटना की जानकारी तत्काल जैंती स्थित पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भंवर में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


चकराता के टाइगर फॉल में हादसा: पानी के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
कमलेश राणा ने घटना की जानकारी कुटौली के पूर्व प्रधान बची सिंह बिष्ट को दी। बची सिंह ने परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। बची सिंह परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।युवक के नदी में डूबने से मौत की खबर गांव में फैलने से वहां मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें