फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डोभरी गधेरा उफान पर आया...दो किमी लंबी पेयजल लाइन ध्वस्त, 200 से अधिक परिवारों के सामने जल संकट

Mon, 26 May 2025 03:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

स्याल्दे क्षेत्र में शनिवार रात भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। देघाट बाजार के समीप सड़क पर पेड़ गिर गया। रात भर सड़क आवाजाही के लिए बंद रही। कई घरों में मलबा घुस गया। 
विज्ञापन
स्याल्दे में तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे क्षेत्र में शनिवार रात भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। देघाट बाजार के समीप सड़क पर पेड़ गिर गया। रात भर सड़क आवाजाही के लिए बंद रही। कई घरों में मलबा घुस गया। पानी के तेज बहाव से तहसील मुख्यालय की मुख्य पेयजल पाइपलाइन ध्वस्त हो गई है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है।

रविवार की सुबह छह बजे थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कटर की सहायता से पेड़ काटकर हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया। स्याल्दे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। डोभरी गधेरे के बहाव से तहसील मुख्यालय की मुख्य पेयजल पाइपलाइन करीब दो किमी लंबी ध्वस्त हो गई है। स्याल्दे बाजार, स्यानगर, तिमली, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में 200 से अधिक परिवारों के लिए पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान की ओर से प्रभावित क्षेत्रों की टैंकरों की मदद से आपूर्ति की जा रही है। जो नाकाफी है। देघाट, भरसोली, चम्पाड़ी, खल्डुआ, सुरमोली और वसनलगांव में भारी बारिश से लोगों के घरों में मलबा घुस आया। रात भर ग्रामीण घरों में आए मलबे को हटाते रहे। देघाट-नागचूला खाल सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

गधेरे का बहाव इतना तेज था कि पूरी पाइपलाइन बह गई। आपूर्ति बहाल होने में 15 दिनो का समय लग सकता है। फिलहाल टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों आपूर्ति की जा रही है। -लक्ष्मण सिंह परिहार, जेई, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें