फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जलाकर कोरोना मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रविवार को नगर के दुगालखोला दुर्गा मंदिर मे कोरोना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी में जान गवां चुके मृतकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं कार्यक्रम के तहत लोगों को मास्क समेत तमाम सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक रेडक्रास सोसाइटी स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि कोरोना काल में सोसाइटी ने लोगों को जागरूक करने समेत तमाम उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने 60 लाख रुपया जमा किया है, जो आपात सेवाओं के लिए व्यय किया जाता है। इस दौरान कोरोना काल में संक्रमण की जद में आकर मारे गए लोगों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। दयासागर दुर्गापाल ने सोसाइटी की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल और मीता उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संजय दुर्गापाल, चंद्रमणी भट्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, माधो सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह सत्याल, प्रो. शेर सिंह बिष्ट, कमला सत्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें