फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में सांकेतिक प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में भारी रोष है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने उपवास रखकर कार्य किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। शनिवार को उपवास पर रहकर कर्मियों ने कहा कि वह लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां जिलाध्यक्ष पूरन सतवाल, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, कैलाश पांडे, राजेश वाल्मीकि, भूपाल सिंह, रमेश मल, तेज सिंह, भोपाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह कनवाल, आनंद राम, हरेंद्र लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें