फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं की अराजकता पर विधायक की चुप्पी रहस्यमय: तिवारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी साथ में अन्य पदाधिका - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि अधिकारी के साथ विवाद में घिरने के बाद प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को नानीसार में पूर्व सीएम हरीश रावत के अत्याचार याद आ गए हैं। कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र नानीसार, डाडाकांडा, बबुरखोला, मजखाली का पूरा क्षेत्र प्रभावशाली भू माफियाओं की अराजकता से त्रस्त है। इस पर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री रहने के बावजूद भी रेखा आर्य का मौन रहस्यमय है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों, संपत्ति और जमीनों की लूट के बल पर ही कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों की राजनीति जिंदा है। यह दल संकट आने पर नानीसार की आड़ पर बचने का प्रयास कर रहे हैं। डाडाकांडा में दिल्ली के एक अधिकारी की शह पर लंबे समय से अतिक्रमण और मनमानी का खेल चल रहा है, लेकिन शासन, प्रशासन और मंत्री मौन है।
कहा कि नानीसार जमीन आंदोलन का भरपूर राजनीतिक लाभ उठाने के बावजूद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री की सरकार ने आज तक न तो नानीसार में जमीन का आवंटन रद्द किया और न ही कांग्रेस सरकार की ओर से ग्रामीणों पर लगाए झूठे मुकदमे वापस लिए गए। उपपा विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी की सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी किरन आर्या ने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोरोना की रोकथाम में विफल रहने का भी आरोप लगाया। वहां केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, नारायण राम, हीरा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें