फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस पर किया शहीदों को याद

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सेनानियों के प्रयास से ही हम आजाद हो सके हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्वयुद्ध के समय आठ अगस्त 1942 को शुरू किया गया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। 14 जुलाई 1942 को कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन’ का प्रस्ताव पारित किया। इसकी सार्वजनिक घोषणा से पहले एक अगस्त को इलाहाबाद (प्रयागराज) में तिलक दिवस मनाया गया। आठ अगस्त को ग्वालिया टैंक मैदान बंबई (मुंबई) में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। इस आंदोलन का लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड के ठीक 17 साल बाद नौ अगस्त, 1942 को गांधीजी के आह्वान पर पूरे देश में एक साथ आरंभ हुआ। श्रद्धासुमन कार्यक्रम में जिला सचिव दीपांशु पांडेय, जिला महामंत्री अमित बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें