फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक में अल्मोड़ा बाजार बंद

Tue, 26 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शोक में अल्मोड़ा बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गत दिवस अल्मोड़ा-भवाली रोड में चोपड़ा के पास कार दुर्घटना में नगर के दो युवा व्यापारियों की मौत से नगर में शोक छाया रहा। मृत दोनों युवा व्यापारियों के शव सोमवार को करबला स्थित कब्रिस्तान में दफना दिए गए। उनकी शवयात्रा में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा अन्य धर्मावलंबियों के व्यापारियों ने भी शिरकत की। शोक में नगर के मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। यहां सीढ़ी बाजार पूरी तरह बंद रहा। 
विज्ञापन



 मालूम हो कि चोपड़ा में रविवार शाम को कार दुर्घटना में अल्मोड़ा के युवा व्यापारी शाहनवाज (30) पुत्र मो. मसूद और नदीम शम्सी (29) पुत्र नईम शम्सी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात दोनों के शव अल्मोड़ा लाए गए। लिंक रोड स्थित उनके निवास से आज शवयात्रा शुरू हुई।

दोनों के शव कारखाना बाजार स्थित मस्जिद में लाए गए। इसके बाद कचहरी बाजार में नमाज अता करने के बाद गमगीन माहौल में दोनों की शवयात्रा एक साथ शुरु हुई। जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अलावा हिंदू व्यापारियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। करबला स्थित कब्रस्तान में दोनों के शव दफना दिए गए।
विज्ञापन


मृत युवा व्यापारियों के शोक में नगर के सीढ़ी बाजार समेत अन्य स्थानों पर स्थित मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इधर अंजुमन सेवा समिति के अध्यक्ष उमर हुसैन, इसरार खान, रफीक अहमद, इसरार अहमद, अमीनुर्रहमान, शफीक अहमद, अख्तर हुसैन, मस्जिद नियाजगंज के ईमाम लईक अहमद, सुल्तान खान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

नगर व्यापार मंडल ने शोकसभा कर दोनों युवा व्यापारियों के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर नगर व्यापार मडंल के उपसचिव वकुल साह के चाचा खजान चंद्र साह के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, विजय साह, मनोज पवार, अमित साह, अनीता रावत, हेम तिवारी, अजय वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें