फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कोसी-घिंगारीखाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का कोसी क्षेत्र इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है। सड़क की डामर परत कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से सोमेश्वर, रानीखेत को जोड़ने वाली यह सड़क प्रसिद्ध कटारमल सूर्य मंदिर, स्याही देवी मंदिर, कौसानी और केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने का मुख्य मार्ग है। इसकी जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क से बिमोला, ब्लॉक मुख्यालय, उड़ियारी, ज्योली, धामस, खुट, कटारमल, महतगांव, भगतोला, ईटोला जैसे कई गांवों के लोग दैनिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग ने बताया कि बरसात में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
सड़क पर चलना खतरे से खाली नही है। बारिश के दिनों दोपहिया वाहन को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। कई बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। - नरेंद्र सिंह, हवालबाग
विज्ञापन

इस सड़क से रोजाना 100 से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। यह सड़क कई गांवों और पर्यटक स्थलों को जोड़ता है। सड़क की बदहाली से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - मनोज कुमार, कोसी
कोट -
अल्मोड़ा-कोसी-घिंगारीखाल राष्ट्रीय राजमार्ग के कोसी में कुछ जगहों में सड़क खराब है। इसके लिए जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। - अशाेक कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें