अल्मोड़ा। जिले के पांच विकासखंडों में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव चिह्नों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबल से ही सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट आरओ कार्यालय में चुनाव चिह्न पाने के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहला और दूसरा चिह्न आम, ओखली, प्रधान पद के लिए अनाज की बाली, अनानास, क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अंगूठी, जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट समेत कई अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांट दिए हैं। बता दें कि अल्मोड़ा जिले में 1160 ग्राम प्रधान, 391 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 45 जिला पंचायत की सीटें है। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।