फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में मेला आज, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Tue, 22 Jul 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम। संवाद
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावण मास की चतुर्दशी को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बुधवार को भव्य मेले का आयोजन होगा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजे इस मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं का धाम में पहुंचने का सिलसिला मंगलवार शाम से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में लगने वाले मेले में संस्कृति आस्था और संस्कृति की झलक नजर आएगी। बुधवार को जागेश्वर धाम मंदिर समूह के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक और हवन के साथ शिवार्चन पूजन किया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से मेले में कई सांस्कृतिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जो कुमाऊंनी लोकगीतों, नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगी। मेले में हर वर्ष जिले के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस दिन महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा होती है जिसमें निसंतान दंपती रात भर हाथ में दीप जलाकर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। इधर सोमवार देर रात जागेश्वर श्रावणी मेले में बिंदुखत्ता की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद

सांस्कृतिक समिति का गठन
अल्मोड़ा। मंदिर समिति ने डीएम आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर सांस्कृतिक समिति का गठन कर दिया है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि सांस्कृतिक समिति में दयाल पांडे, गिरीश भट्ट, हरीश प्रसाद, हरिमोहन भट्ट, भगवान भट्ट, प्रकाश भट्ट, मुकेश भट्ट, गिरीश भट्ट, शेखर भट्ट को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें