फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड नामांकन में अल्मोड़ा को कुमाऊं में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंस्पायर अवार्ड नामांकन प्रक्रिया जारी है। अल्मोड़ा ने देश में आठवें पायदान और उत्तराखंड में द्वितीय, कुमाऊं मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। देश के सभी जिलों में अल्मोड़ा जिला वर्तमान में आठवें स्थान पर रहने से अधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी 50 शीर्ष जिलों में अल्मोड़ा जिला वर्तमान में आठवें पाएदान पर है। जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारी, उप शिक्षाधिकारी, जिला इंस्पायर समन्वयक विनोद कुमार राठौर, प्रधानाचार्य, मार्गदर्शकों, शिक्षकों, ब्लॉक इंस्पायर समन्वयकों का आभार जताया है।
उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और उप शिक्षाधिकारी को ब्लॉक में शत-प्रतिशत स्कूलों में नामांकन करने के निर्देश दिए। इधर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। जिला इंस्पायर समन्वयक विनोद कुमार राठौर के मुताबिक अल्मोड़ा ने देश में आठवें पायदान और उत्तराखंड में द्वितीय, कुमाऊं मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

435 स्कूलों में कुल 1710 छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचारों को इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत रजिस्टर्ड किया जा चुका है। जिले में कुल 344 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज, 309 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। कुल 653 स्कूलों द्वारा नामांकन कराया जाना है। 218 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अभी नामांकन कराया जाना है। नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें