फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान व्यापारियों को हुए नुकसान का ब्यौरा सरकार तक पहुंचा दिया गया है। व्यापारी नेताओं ने स्ट्रीट लाइट और बाट-माप सहित तमाम समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल बग्वालीपोखर के अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारी नेताओं ने कूड़ा निस्तारण की समस्या उठाई। कहा कि स्ट्रीट लाइटों का अभाव होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में व्यापारियों को बेहद कठिनाइयां हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी परेशान रहे, लेकिन ग्राहकों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी। कोरोनाकाल में व्यापारियों को नुकसान भी झेलना पड़ा। इसका ब्यौरा प्रदेश संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दिया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बैठक में महामंत्री बलवीर भंडारी, कोषाध्यक्ष अर्जुन नगरकोटी, एडवोकेट शाकिर हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें