फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में अल्मोड़ा प्रथम

Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति के आधार पर अल्मोड़ा जिले को प्रथम स्थान मिला है। मंडलों की प्रगति के आधार पर कुमाऊं मंडल दूसरे स्थान में रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी को बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की  समीक्षा समय-समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिलों की प्रगति के आधार पर अवरोही क्रम में अल्मोड़ा जिले को प्रथम स्थान मिला है। कुमाऊं मंडल द्वितीय स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिले के 20 विभाग ए श्रेणी में और चार विभाग बी श्रेणी में हैं। जिले की प्रगति 94.87 प्रतिशत रही।

उन्होंने प्रगति पर संतोष जताते हुए बी श्रेणी के विभागों को सभी मदों में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यक्रमों में तेजी लाने का प्रयास करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जिले को ए श्रेणी में लाने के लिए अधिकारियों ने जिस निष्ठा के साथ काम किया उसी तरह अगले साल भी जिले को ए श्रेणी में लाने का प्रयास करें। उन्होंने अर्थ और संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी को बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा समय-समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें