आल्पस फार्मासिटिकल्स और पार्थ पैरेंटल कंपनी के प्रबंध निदेशक जयेश कन्हैया लाल शुक्ला ने कहा कि पहाड़ में फार्मासिटिकल्स उद्योग स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि दवा निर्माण क्षेत्र में एस्टर अग्रणी कंपनी के साथ आल्पस फार्मासिटिकल्स का अनुबंध हो गया है।
एस्टर कंपनी पातालदेवी स्थित फैक्ट्री में परिसर में 20 करोड़ रुपये निवेश कर नया संयंत्र लगाएगी। इससे जहां उत्पादन क्षमता बढ़ेगी वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
आल्पस के एमडी ने पत्रकारों को बताया कि संवादहीनता के चलते फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिकों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है।
लंबे समय से काम कर रहे सभी अस्थायी श्रमिकों को स्थायी कर दिया है। फैक्ट्री में कार्यरत करीब 150 से अधिक श्रमिकों को इसी महीने से श्रम कानूनों के मुताबिक न्यूनतम पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।
जल्द ही फैक्ट्री में एचआर विभाग स्थापित होगा, ताकि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच उठने वाले मामलों का शीघ्र और उचित हल निकल सके।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने दवा निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित एस्टर कंपनी से अनुबंध किया है। एस्टर पातालदेवी में जल्द ही 20 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इससे दोनों की कंपनियों की उत्पादन क्षमता में तो बढ़ोतरी होगा ही साथ ही कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। नए प्लांट के नवबंर से शुरू हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कारोबार की बेहतर संभावनाएं हैं।