फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा विकास मंच ने चक्काजाम स्थगित किया

Mon, 24 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
अधिकारियों से वार्ता करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोगों के भारी विरोध के बाद कर्नाटकखोला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भवन निर्माण का फैसला शिक्षा विभाग को वापस लेना पड़ा है। इसके लिए विभाग ने दूसरे स्थान पर भूमि चयनित कर ली है। प्रशासन, डायट और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद अल्मोड़ा विकास मंच ने रविवार को कर्नाटकखोला स्थित सड़क में प्रस्तावित चक्काजाम स्थगित कर दिया है।

मालूम हो कि शासन से डायट को बहुद्देशीय हॉल के निर्माण को 31 लाख रुपये की धनराशि मिली है। यह राशि कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण इकाई घिंघारीखाल को हस्तांतरित की गई थी। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने डायट मैदान में हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया। इससे क्षेत्र के लोग और सामाजिक संगठन भड़क उठे। लोगों ने अल्मोड़ा विकास मंच का गठन कर संयोजक बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में सात अप्रैल को डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए रविवार से कर्नाटकखोला स्थित सड़क में जाम लगाने का एलान किया था। मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग रविवार को कर्नाटक खोला में चक्काजाम करने के लिए पहुंचे थे। इसको देखते हुए एडीएम कैलाश चंद्र टोलिया, डायट प्राचार्य डा. राजेंद्र सिंह, कोतवाल उत्तम सिंह और निर्माण एजेंसी के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. सिंह ने जानकारी दी कि भवन के लिए संस्थान परिसर में दूसरे स्थान पर भूमि चयनित कर ली गई है। भवन का निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण एजेंसी को मैदान से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम स्थगित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मैदान को मिनी स्टेडियम बनाया जाए और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। अन्यथा तीन माह बाद फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ता में संयोजक बिट्टू कर्नाटक, राजीव कर्नाटक, मदन मोहन कर्नाटक, शालिनी कर्नाटक, सरस्वती कर्नाटक, यतिन जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, अशोक जोशी, पूजा नयाल, अयाज अहमद, मुकेश नेगी, पंकज कांडपाल, राकेश बिष्ट, मोहित कुमार, अंकित कुमार, नवीन सिंह आदि मौजूद थे। नवीन उपाध्याय फोटो लाइन- कर्नाटकखोला स्थित डायट मैदान में प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते एडीएम कैलाश चंद्र टोलिया आदि अधिकारी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें