फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा स्थगित, यात्री परेशान

Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित रहा। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो से चंड़ीगढ़, दिल्ली, देहरादून, लखनऊ समेत अन्य शहरों को बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज डिपो से बेतालघाट-दिल्ली बस का संचालन किया जाता है।
चालकों की कमी की वजह से इस सेवा का संचालन स्थगित रहा। बस न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बेतालघाट के लोगों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। कई बार बस में सीट फुल रहती है तो लोगों को भारी दिक्कतें होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से बेतालघाट तक की सवारियों को टैक्सी चालक भी नहीं बैठाते हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
इधर रोडवेज डिपो के एजीएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि चालकों की कमी से संचालन प्रभावित हो रहा है। बस के संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें