फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अल्मोड़ा प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
कोराना वायरस को लेकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने होली के मौके पर दिल्ली और अन्य स्थानों से लोगों के आवागमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। जिला, बेस अस्पताल और रानीखेत के नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन जिला, बेस के साथ ही नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाए जाने पर उन्हें इन्हीं वार्डों में रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी ही एक कंट्रोल रूम स्थापित करके नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से अनावश्यक भय की आवश्यकता नहीं है, सावधानी एवं सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पिछले माह चीन और अन्य देशों से भ्रमण कर आया हो तो वह स्वास्थ्य केंद्रों में अवश्य संपर्क करे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरसी पंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें