फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षरों से छात्रसंघ कोष से 10 हजार रुपये लेने का आरो

विज्ञापन
परिसर निदेशक को ज्ञापन देते छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा और छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल ने परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पानी की मोटर खरीदने के लिए 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर पदों से इस्तीफा देने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिसर निदेशक को दिए ज्ञापन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा और महासचिव नवीन कनवाल ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करके पानी की एक मोटर आदि सामान खरीदने के नाम पर छात्रसंघ कोष से 10 हजार रुपये निकाल लिए लेकिन कोई मोटर आदि नहीं लगाई गई है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इधर, परिसर निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष ने छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र देकर पानी की मोटर खरीदने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। औपचारिकता पूरी होने के कारण कुछ दिन पहले 10 हजार रुपये का नगद भुगतान कर दिया गया था। अब उनसे छात्रावास में जल्द मोटर लगवाकर खरीदी गई सामग्री का हिसाब देने को कहा गया है। फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों की जांच के निर्देश अधिष्ठाता छात्र कल्याण को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें