फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का जखीरा बरामद, आठ लोग गिरफ्तार 

विज्ञापन
चौखुटिया में शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के एसएसपी के निर्देश के बाद जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों से 77 पेटी शराब बरामद की है। जिसमें चौखुटिया और सोमेश्वर पुलिस ने तीन-तीन और द्वाराहाट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो वाहन भी सीज किए हैं। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि फुलोरिया को जाने वाली कच्ची रोड के पास पिकप यूके 04सीए-6957 में जितेंद्र सिंह निवासी मासी बाजार, विमल चंद्र निवासी दुगालखोला, प्रेमनाथ निवासी जैंती लमगड़ा के कब्जे से 50 पेटी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शराब ले जा रहे पिकप को सीज कर दिया गया है। वहीं थाना सोमेश्वर के थानाध्यक्ष डीआर वर्मा ने बताया कि महिंद्रा क्लब के पास पाइन वैली मार्ग पर भैसोड़ी गांव में पप्पू लाल निवासी पाटिया के कब्जे से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

लोद के पास पंकज वर्मा निवासी गरुड़, चनौदा के कब्जे से 72 पव्वे अंग्रेजी शराब और डिग्री कॉलेज सोमेश्वर के पास डीएल 03सीवी-0023 कार से सागर सिंह बिष्ट निवासी जखेटा बल्टा के कब्जे से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कार को सीज कर दिया गया है। वहीं द्वाराहाट थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि रानीखेत रोड में गौरव जोशी निवासी बामनीगाड़ के कब्जे से तीन पेटी देसी शराब और सुरेंद्र सिंह निवासी घटडाली द्वाराहाट की दुकान से 10 पेटी शराब बरामद हुई।  दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें