फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब मामले ने उजागर किया भाजपा का दोहरा चरित्र: मदन

Fri, 14 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की हार को भूलकर फिर से जनता के हितों के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शराब मामले ने भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। मातृशक्ति द्वारा शराब के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का उन्होंने समर्थन किया।
विज्ञापन


हार की समीक्षा करते हुए पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। एकजुट होकर लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी और उन्हें हल कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने मातृशक्ति द्वारा शराब के विरोध का समर्थन किया। कहा कि भाजपा शराब का मोह नहीं छोड़ पा रही है, इसीलिए राज्य मार्गों को जिला मार्गों में तब्दील कर दिया गया है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र भी जनता के बीच उजागर हुआ है। बैठक में हीरा बिष्ट, नंदन अधिकारी, शंकर उपाध्याय, गणेश अधिकारी, डिकर बिष्ट, वीरेंद्र बजेठा, भूपाल सिंह, नारायण रावत, खुशाल अधिकारी, शंकर कैड़ा, नवीन कठायत, राजेंद्र रौतेला, प्रकाश अधिकारी, जिपंस बचुली देवी, शंकर राणा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें