फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शराब, कूड़ा और आग... जंगल के दुश्मन बन रहे लोग

Sat, 09 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के अधिकतर जंगल अब मौज-मस्ती और पार्टी का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहां आने वाले लोग शराब और अन्य नशे के साथ पार्टी करते हैं।
विज्ञापन

खाली बोतलें, प्लास्टिक और कूड़ा-करकट फैला कर चले जाते हैं। कई तो जंगल में आग जलाकर पार्टी करते हैं और उसी पर खाना पकाते हैं जिससे न सिर्फ पहाड़ की प्राकृतिक खूबसूरती खराब हो रही है बल्कि जंगल की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है।
गंदगी और बेपरवाही का आलम यह है कि इन जंगलों में फैली प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरा लोगों की शिक्षा और सोच का आईना दिखाता है। एक ओर सरकार और सामाजिक संगठन स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोग सुधारने का नाम नहीं ले रहे। पर्यटन पर भी इस लापरवाही का असर पड़ रहा है। कई पर्यटक जो इन जंगलों में सुकून की तलाश में आते हैं, कूड़े और गंदगी देखकर निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें