फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की संचार सेवा 20 घंटे ठप

Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा 20 घंटे धड़ाम रही। लोगों का एक दूसरे से घंटों संपर्क कटा रहा। ऐसे में सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं मोबाइल फोन में सिग्नल गायब होने से छात्र-छात्राओं, व्यापारी, दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे ओएफसी कटने से बीएसएनएल की लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। 20 घंटों तक सेवा पूरी तरह ठप रही। इससे बीएसएनएल के 60 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। इंटरनेट नहीं चलने से लोगों के स्मार्ट फोन शोपीस बने रहे। ऐसे में लोगों ने दूसरी कंपनियों को सिम लगा कर किसी तरह अपनों का हाल जाना। साइबर कैफे में भी घंटों इंतजार के बाद भी संचार सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो लोग बैरंग घरों को लौटे। बीएसएनएल का घंटों साथ नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- हल्द्वानी मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से बीएसएनएल की ओएफसी केबल कट गई थी। इससे बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। केबल के पास मलबा आने इससे उन्हें जोड़ने में अधिक समय लग गया। बृहस्पतिवार दो बजे संचार सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसएन रावत, डीजीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें