फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन में नौकरी कर रहे अल्मोड़ा के दंपति को जान का खतरा

Mon, 04 Feb 2019 11:42 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बहरीन में दंपति अपनी बच्ची के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 न्यू इंदिरा कालोनी निवासी जगदीश तिवारी ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को पत्र लिखकर बहरीन में रह रही उनकी छोटी बहन, बहनोई और पुत्री की जान को खतरा बताते हुए सकुशल भारत लाने का आग्रह किया है। परिवार का तीन दिन से बहन के साथ कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इधर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस मामले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से तुरंत सहायता करने का अनुरोध किया है।  

विज्ञापन


पीड़िता के भाई जगदीश तिवारी ने बताया कि उनकी बहन ममता जोशी, बहनोई मनीष जोशी दोनों व्यायाम शिक्षक हैं। दोनों तीन साल पहले  पुत्री भव्या जोशी को लेकर स्कूल में नौकरी करने बहरीन चले गए थे। परिवारजनों ने शिकायत की है कि बीते कुछ समय से विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता के भाई ने बताया है कि उनकी बहन ने तीन दिन पहले उन्हें वीडियो कॉल के जरिये खुद को जान का खतरा बताते हुए उन्हें बचाने की गुहार की थी। जगदीश ने बताया कि सोमवार सुबह से उनका बहन से किसी भी तरह संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है। इधर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को पत्र लिखकर बेहरीन के दूतावास से संपर्क करके का आग्रह किया है।  टम्टा ने बताया कि वह इस मामले में हर संभव मदद करेंगे।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें